उन्नाव, मई 10 -- बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर हरदोई बाईपास स्थित आरा मशीन पर रविवार देर शाम लकड़ियों के गिरने से नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गंजमुरादाबाद कस्बे के दुबियाना मोहल्ला के रहने वाले 35 वर्षीय नंद किशोर उर्फ नंदू पुत्र अशोक रोज की तरह मजदूरी करने बांगरमऊ आया था। वह बिल्हौर हरदोई बाईपास स्थित एक आरा मशीन पर काम करता था। रविवार देर शाम आरा मशीन पर हाइड्रा मशीन से भारी लकड़ियों को ट्रक में लोड कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- लकड़ी से लोड ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम की मौत तभी अचानक हाइड्रा मशीन का पट्टा छूट गया, जिससे लकड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और भारी लकड़ियां सीधे नंदू के...