रुडकी, अप्रैल 19 -- लक्सर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आखिरकार एक्स-रे फिल्म की आपूर्ति हो गई है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से एक्स-रे फिल्म खत्म होने के कारण मरीजों को जांच के बिना ही लौटना पड़ रहा था। इस समस्या को उजागर करते हुए हिन्दुस्तान अखबार ने दो दिन पहले इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और शनिवार को अस्पताल में एक्स-रे फिल्म उपलब्ध करा दी गई है। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सौ से अधिक गांवों के मरीज इलाज के लिए निर्भर हैं। ऐसे में एक्स-रे जैसी बुनियादी जांच सुविधा का ठप होना गंभीर समस्या बन गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि एक्स-रे फिल्म की आपूर्ति हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.