रुडकी, मार्च 6 -- लक्सर शुगर मिल ने 11 फरवरी से 20 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का 35 करोड़ 79 लाख रुपये का भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। अब तक चीनी मिल द्वारा कुल 384 करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान समितियों को किया जा चुका है। उधर समितियां भुगतान को किसानों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी हैं। मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि समय पर किसानों के गन्ने का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 35.79 करोड़ रुपये का भुगतान समितियों को भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपना संपूर्ण गन्ना आपूर्ति चीनी मिल को ही करें। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शुगर मिल द्वारा समय पर किसानों का भुगतान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...