देहरादून, फरवरी 6 -- लक्सर। अकबरपुर ऊद गांव का 23 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार पुत्र शिव कुमार पथरी थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह बाईक से ड्यूटी जा रहा था। सुल्तानपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारी और वहां से भाग गया। राहगीरों ने हादसे में घायल हिमांशु को एक अस्पताल भेजा और उसके घर जानकारी दी। अस्पताल से हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जॉलीग्रांट ले गए। कोतवाली पुलिस को अभी घटना की सूचना नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...