रुडकी, अप्रैल 19 -- लक्सर, संवाददाता। क्षेत्र में कीमती लकड़ी के अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने अपना अभियान तेज कर दिया है। रविवार को विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शीशम की लकड़ी से लदी एक गाड़ी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि शीशम की लकड़ी से भरी एक गाड़ी सुल्तानपुर की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही उपवन क्षेत्राधिकारी रामनाथ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- अवैध कोयला लदे दो ट्रकों समेत आठ वाहन जब्त टीम में सुमित कुमार, गुरजट सिंह और भोपाल सिंह को शामिल कर संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी की गई। कुछ ही समय बाद सुल्तानपुर की ओर जा...