देहरादून, जनवरी 1 -- लक्सर। शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के मुकदमे में बयान बदलने के लिए वादी को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। खेड़ी कलां गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र सुक्खन सिंह शराब ठेकेदार हैं। वे परिवार समेत लक्सर में गन्ना समिति रोड पर रहता हैं। नवंबर 2024 को वह दुकान से लौटकर अपने घर जा रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने उनके ऊपर तमंचों से फायरिंग की, हालांकि गोलियां उन्हें नहीं लगी। इसमें मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सचिन, अंकुश और गोल्डी नामक युवक को जेल भेजा था। फिलहाल लक्सर एसीजेएम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। पांच जनवरी को इसमें सुशील कुमार के कोर्ट में बयान दर्ज होने हैं। आरोप है कि बुधवार की शाम सचिन चार दोस्तों के साथ सुशील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.