रुडकी, मार्च 10 -- लक्सर, संवाददाता। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाने से किसानों ने सरसों की पकी फसल की कटाई का कार्य तेज कर दिया है। उनका मानना है कि अगले कुछ दिन में बारिश हुई तो सरसों की फसल जमीन पर गिरकर बर्बाद हो जाएगी। इससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जनपद के अधिकांश हिस्सों में इस समय सरसों की फसल लगभग पककर तैयार है। किसान एजाज अहमद और रमेश कुमार ने बताया कि उनकी फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी थी, इसलिए उन्होंने मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए कटाई शुरू कर दी है।उन्हें डर है कि हल्की सी भी बारिश सरसों के दानों को काला कर सकती है या फलियां झटक सकती हैं। करणपुर के प्रधान सुशील और किसान सतबीर ने बताया कि उनकी सरसों एक सप्ताह के भीतर तैयार होगी। इसके बाद वे कटाई का काम हाथ में लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...