देहरादून, मई 16 -- लक्सर। प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने हरिद्वार रोड स्थित महाराजा भगीरथ की प्रतिमा के पास बने सुलभ शौचालय को ध्वस्त कर मलबा हटवा दिया। स्थानीय लोग लंबे समय से शौचालय हटाने की मांग कर रहे थे। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने भी तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ल ने निरीक्षण के बाद पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए। पालिका ने जयंती कार्यक्रम से पहले कार्रवाई पूरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...