देहरादून, दिसम्बर 20 -- लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने देहात क्षेत्र में छापे मारने की कार्रवाई शुरु की। इस दौरान सुल्तानपुर में अमरीश चौहान पुत्र वेदपाल सिंह, शेखपुरी में अजब सिंह पुत्र चतर सिंह और मखियाली कलां में मुकेश व मुनेश पुत्र पलटू के घर बिजली की चोरी पकड़ी गई। चारों के खिलाफ टीम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में एसडीओ अमीचंद, सौरभ सिंह दिवाकर, जेई संदीप कुमार, पवन सक्सेना तथा लाइन स्टाफ से राजवीर, अशरफ अली, मुंतजिर, आस मौहम्मद, नौशाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.