लक्सर में एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान
रुडकी, अप्रैल 12 -- पुलिस नें झगड़ा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि शनिवार की देर शाम पुलिस को जानकारी मिली थी कि दाबकी कलां गांव में एक युवक द्वारा झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग की जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि विकास कुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया है। साथ ही, दोबारा विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.