देहरादून, अप्रैल 2 -- रुड़की। लक्सर में गुरुवार तड़के अवैध खनन से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान के पास पलट गया। गनीमत रही कि डंपर मकान से नहीं टकराया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय घर में आधा दर्जन से अधिक लोग सो रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि डंपर कंडक्टर चला रहा था और ड्राइवर सो रहा था। लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...