बिजनौर, जून 4 -- गांव सुंगरपुर बेहड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में लक्सर की टीम ने चन्दोक को हराकर मैच जीता। गुरुवार को लक्सर और चन्दोक की टीम के बीच मैच खेला गया। लक्सर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट पर 140 रन बनाए। जिसमें सिद्धु ने सर्वाधिक 22 गेंद पर 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चन्दोक की टीम सात विकेट गंवाकर 45 रन ही बना सकी। लक्सर के गेंदबाज गौरव ने तीन विकेट लिए। आयोजकों द्वारा लक्सर के सिद्धु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर सुमित और नदीम रहे। मैच में ग्राम प्रधान डॉक्टर महिपाल सिंह, अजय कुमार, संजीव, सुभाष आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- जिराइनपर गांव की टीम फाइनल जीतकर बनी चैम्पियन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...