लक्सर के युवक का शव गंगा से बरामद
हरिद्वार, मई 22 -- हरिद्वार, संवाददाता। गंगा में नहाने के दौरान लक्सर का एक युवक डूबकर लापता हो गया। शुक्रवार को जल पुलिस की टीम ने पथरी पावर हाउस से शव को बरामद कर लिया। युवक गुरुवार को अपने दोस्त के साथ होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने हरिद्वार आया था। लक्सर क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी आदित्य कुमार (21) पुत्र जितेंद्र कुमार अपने दोस्त के साथ रोशनाबाद स्थित होमगार्ड कार्यालय में भर्ती के लिए आवेदन करने हरिद्वार आया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों युवक घूमते हुए डामकोठी के समीप ओमपुल स्थित गंगा घाट पहुंच गए। भीषण गर्मी के चलते दोनों गंगा में नहाने उतर गए। यह भी पढ़ें- भीतरी गांव के युवक की गंगा में डूबने से मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय दोनों युवक सुरक्षा रेलिंग पार कर आगे बढ़ गए। गंगा के तेज बहाव में दोनों डूब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.