रुडकी, जून 17 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर तहसील क्षेत्र के छह फीडर बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते लगभग पांच घंटे बंद रहे। इससे इलाके के डेढ़ सौ से अधिक गांवों की आबादी को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम की ओर से बुधवार सुबह इलाके में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसकी वजह से लक्सर तहसील क्षेत्र के पीपली, ऐथल, रेलवे लाइन आदि समेत छह फीडर बंद हो गए। बिजली सप्लाई बंद होने से गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- लक्सर के डेढ़ सौ गांवों में पांच घंटे बिजली कटौती ग्रामीण अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, दक्ष कौशिक अधिकारी का कहना था कि बिजली कटौती की वजह से घरों में लगे इनवर्टर भी फेल हो गए और परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी ...