रुडकी, अप्रैल 7 -- लक्सर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन लावारिस कुत्तों के काटने से घायल 10 से 15 लोग पहुंच रहे हैं लेकिन पिछले कई दिन से एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। इससे लोगों को बाजार से महंगे दाम पर इंजेक्शन खरीदकर लगवाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण शराफत अली, राजवीर सिंह आदि का कहना है कि लावारिश कुत्ते अक्सर छोटे बच्चों के पीछे दौड़ कर उन्हें काट लेते हैं। करणपुर के सुशील कुमार और ढाढेकी के प्रधान राजपाल ने बताया कि बाइक सवारों पर भी लावारिस कुत्ते झपटा मार रहे हैं। ग्रामीण दीपक शर्मा का कहना है कि उनके गांव में लावारिश कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...