हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- हलद्वानी। कमलुवागांजा रोड स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक मोहित शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका विभा शर्मा ने किया। कक्षा तीन की छात्रा जागृति पंत ने कार्यक्रम को आकर्षक और व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में विशेष भागीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों ओर से प्रस्तुत किया गया पंजाबी भांगड़ा नृत्य रहा। यहां शिक्षिका दीक्षा बिष्ट, मनीषा, कल्पना, सुनीता, हेमा दानू सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- छात्रों ने पंजाबी वेशभूषा में प्रस्तुति देकर मोहा मन यह भी पढ़ें- वैशाखी पर्व पर झूमे ...