हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी। लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक कार्डों से सजाया गया। कार्यक्रम में कक्षा-2 ए और बी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता, गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों ने मां के त्याग, ममता और योगदान पर मार्मिक प्रस्तुतियां देकर सभी को भावुक कर दिया। अंत में बच्चों ने अपनी माताओं को स्वनिर्मित ग्रीटिंग भेंट किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विभा शर्मा, दीक्षा बिष्ट, मनीषा, कविता नेगी, हेमा दानू, सोनी, प्रभा राणा, सीमा पांडे, नीमा पांडे उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एसकेएम स्कूल में मदर्स डे हर्षोल्लास से मनाया यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस यह भी पढ़ें- नंद किशोर बाल ...