गढ़वा, अगस्त 16 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर कांडी पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में किया गया। समारोह में कांडी प्रखंड से विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वित्तमंत्री व ऑक्सब्रिज स्टार इंस्टीट्यूट, मेदिनीनगर के निदेशक राहुल चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि समाज में व्याप्त अ...