भभुआ, अक्टूबर 7 -- पेज चार की खबर लक्ष्य से 53 करोड़ अधिक, जीविका ने कराई 270 करोड़ की निकासी वित्तीय वर्ष में 217 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध हासिल की उपलब्धि रामपुर और भभुआ प्रखंड का प्रदर्शन रहा विशेष रूप से उल्लेखनीय भभुआ, नगर संवाददाता। जीविका कैमूर ने वित्तीय निकासी के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

प्रदर्शन वित्तीय वर्ष में जिले के लिए 217 करोड़ रुपये की निकासी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध जीविका द्वारा करीब 270 करोड़ रुपये की राशि की निकासी कराई गई। इस तरह निर्धारित लक्ष्य से करीब 53 करोड़ रुपये अधिक की निकासी सुनिश्चित की गई है। जीविका की इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिल...