मोतिहारी, फरवरी 28 -- मोतिहारी, निप्र। जिले के नगर निकायों में टैक्स वसूली लक्ष्य से काफी पीछे है। अभी नगर निकाय लक्ष्य से 50 से 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली कर पाये हैं। यह स्थिति तब है जबकि नगर विकास विभाग ने वन टाइम सेटेलमेंट योजना शुरू कर बड़े टैक्स बकायेदारों को बड़ा मौका दिया है। उल्लेखनीय है होल्डिंगधारियों से मिलने वाला टैक्स नगर निकायों के आय का प्रमुख साधन है। मोतिहारी निगम में 33 हजार होल्डिंगधारियों से 60 प्रतिशत टैक्स की हुई वसूली : नगर निगम क्षेत्र में अभी करीब 33 हजार होल्डिंगधारी हैं। उनसे निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक करीब 60 प्रतिशत टैक्स वसूली हुई है। टैक्स वसूली को बढाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए कर संग्राहकों की बैठकों में भी नगर आयुक्त की ओर से स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। नगर आयुक्त आशीष कुमा...