लक्ष्य से पहले ही भर गईं सामूहिक विवाह योजना की सीटें
कन्नौज, जून 22 -- कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रति जिले में लगातार बढ़ रही दिलचस्पी का असर इस बार आवेदन प्रक्रिया में साफ दिखाई दिया है। चालू वित्तीय वर्ष में जिले को 648 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है, लेकिन इसके मुकाबले अधिक आवेदन आने से समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पात्रता की जांच के लिए विभागीय कर्मचारी और अधिकारी आवेदनों का सत्यापन करने में जुटे हैं। योजना के स्वरूप में इस वर्ष कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब विवाह में दिए जाने वाले उपहारों की खरीद सीधे विभाग की ओर से नहीं कराई जाएगी। वधू को पायल और बिछिया खरीदने के लिए चार हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ ही वधू को मिलने वाली आर्थिक सहायता भी बढ़ाई गई है। पहले जहां 60 हजार रुपये खाते में भेजे जाते थे, वहीं अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.