मोतिहारी, जून 19 -- मोतिहारी । खरीफ मौसम शुरू होने के बावजूद अनुदानित संकर मक्का व अरहर बीज की आपूर्ति नहीं हुई है। स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न बीज की आपूर्ति भी लटकी है। अनुदानित हाइब्रिड धान बीज की आपूर्ति तो हुई है लेकिन लक्ष्य से काफी कम है। जबकि विगत 13 जून से प्रखंडों में खरीफ कार्यशाला के साथ उपादान का वितरण करना है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 402 क्विंटल अनुदानित हाइब्रिड धान बीज के वितरण का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध 102 क्विंटल हाइब्रिड धान बीज की आपूर्ति हुई है। 168 क्विंटल अनुदानित संकर मक्का बीज के वितरण का लक्ष्य है। इसकी आपूर्ति अभी तक नहीं हुई है। 350 क्विंटल अनुदानित अरहर बीज वितरण का लक्ष्य है। इसके बावजूद अभी तक बीज की आपूर्ति नहीं हुई है। 1 क्विंटल स्वीट कॉर्न व 2 क्विंटल बेबी कॉर्न बीज का वितरण किसानों के बीच करने का लक्...