बांका, अप्रैल 3 -- बांका, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन पर नगर परिषद बांका ने होल्डिंग टैक्स वसूली में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए निर्धारित लक्ष्य को कई गुना पार कर लिया है। नगर परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष होल्डिंग टैक्स से कुल 6 करोड़ 71 लाख 51 हजार 319 रुपये की वसूली की गई,जो निर्धारित लक्ष्य से लगभग 5 करोड़ 71 लाख रुपये अधिक है। वहीं कुल राजस्व प्राप्ति 7 करोड़ 51 लाख 46 हजार 319 रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। जानकारी के अनुसार नगर विकास विभाग द्वारा बांका नगर परिषद को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मात्र 1 करोड़ 8 हजार रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले नगर परिषद ने 670.97 फीसदी की शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए रिकॉर्ड स्तर पर कर संग्रहण किया। यह उपलब्धि...