लक्ष्य से अधिक पौधे लगाकर प्रयागराज मंडल ने बनाया रिकॉर्ड
प्रयागराज, जुलाई 27 -- उत्तर मध्य रेलवे के मेगा विशेष पौधरोपण अभियान के तहत प्रयागराज मंडल ने एक ही दिन में 1.62 लाख पौधे लगाकर मुख्यालय से मिले 1.50 लाख पौधारोपण के लक्ष्य को पार कर लिया। इसके साथ ही मंडल में इस वर्ष अब तक कुल 6.56 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशन में आयोजित अभियान में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य हरित क्षेत्र बढ़ाना, जैव विविधता को प्रोत्साहन देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.