बर्मिंघम, मार्च 3 -- भारत के लक्ष्य सेन ने मंगलवार को बर्मिंघम में अपनी मानसिक मजबूती और शारीरिक ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियशिप के पुरुष एकल के पहले दौर में चीन के शी युकी को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। लक्ष्य ने इस मुकाबले में 23-21, 19-21, 21-17 से जीत हासिल की। उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी युकी को व्यक्तिगत मुकाबले में पहली बार हराया। लक्ष्य ने 2023 में एशियाई खेलों की टीम चैंपियनशिप में चीन के इस खिलाड़ी को हराया था। कोच विमल कुमार ने पीटीआई को बताया, ''लक्ष्य आज बहुत शांत और स्थिर था। शुरू से ही उसने शी युकी को हर अंक के लिए कड़ी मेहनत करवाई और आखिरकार चीन का खिलाड़ी थकने लगा।'' उन्होंने कहा, ''दूसरे गेम में एक समय मुझे लगा कि लक्ष्य थोड़ा थक रहा है लेकिन वह अच्छी तरह से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.