रांची, मार्च 11 -- नामकुम,संवाददाता। बीएमबीएसटी पब्लिक स्कूल महिलौंग में बुधवार को वार्षिक परिणाम विवरण समारोह का आयोजन किया गया‌। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुड़मी समन्वय समिति की मुख्य संयोजक शीतल ओहदार और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सखीचंद महतो और अरविंद महतो शामिल हुए। शीतल ओहदार ने परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले वर्ग नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चे बहुत ही मेहनती और लग्नशील होते हैं, यदि इन्हें उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग मिल जाए तो ये यूपीएसी, जेपीएससी, आईएएस, आईपीएस, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एनडीए, आईआईटी में भी सफल होकर परचम लहराएंगे। उन्होंने बच्चों से कहा की हर सफल महापुरुषों ने कठिन परिश्रम और एकाग्र होकर अध्ययन किया तब समाज के आदर्श बने।...