सीतामढ़ी, मई 4 -- सीतामढ़ी। जिले में गेहूं खरीद को लेकर सरकारी दावे और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आ रहा है। किसानों के मांग को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से पिछले सप्ताह पूर्व से निर्धारित खरीद लक्ष्य को दस गुना तक बढ़ाया गया है। लेकिन अव्यवस्था की वजह से खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। अब तक जिले में मात्र 456 एमटी गेहूं की ही खरीद हो सकी है। जो बढ़े हुए लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम है। खरीद की धीमी गति का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। पैक्स स्तर पर सक्रियता नहीं होने के कारण किसान खुले बाजार में गेहूं बेचने को मजबूर हैं। बाजार में उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल से कम कीमत मिल रही है। जिससे उनकी आय प्रभावित हो रही है।

किसानों की स्थिति 124 किसानों से ही खरीद : स्थिति यह है कि अब तक जिले के केवल 124 किसानो...