लक्ष्य फोगाट ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत
गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। लक्ष्य फोगाट ने जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप ताशकंद उज्बेकिस्तान में रजत पदक प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एक मई से लेकर 16 मई के बीच हुआ। इसमें एशियाई अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेली गई। इसमें लक्ष्य फोगाट ने 75 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतने में कामयाबी पाई। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए लक्ष्य फोगाट को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने शुभकामनाएं दीं। वहीं, गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में जिला खेल क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धानुक, बॉक्सिंग एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष संदीप मलिक, सचिव एवं कोच राजन बिश्नोई ने भी उन्हें बधाई देकर हौसला ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.