नवादा, जुलाई 22 -- जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच, उपचार एवं अन्य संबंधित गतिविधियों की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक की चर्चा समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने उन प्रखंडों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, जहां टीबी स्क्रीनिंग की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम पाई गई। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विशेष अभियान चलाकर आगामी 10 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी प्रखंड समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर अभि...