जहानाबाद, जून 13 -- नगर पंचायत मखदुमपुर में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में इस वर्ष मैट्रिक, इंटर और विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्राओं का चयन रेलवे, बिहार पुलिस ,इंडियन आर्मी एयर फोर्स, आदि परीक्षा में हुआ है। उन युवाओं को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में चयनित 22 अभ्यर्थियों का हुआ सम्मानसमारोह में उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए कूर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज की निर्देशक शंकर सिंह ने कहा कि सफलता के लिए लगातार प्रयास की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए लगातार अनुशासित ...