बागपत, मई 8 -- बागपत। बागपत के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में 74 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शुक्रवार को सीनियर डिवीजन (एसडी) एवं सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट्स के चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल के एएनओ अमित शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान सूबेदार विजय कुमार एवं हवलदार जसविंदर सिंह उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सक्सेना ने किया। एनसीसी अधिकारियों ने छात्रों को सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों व अन्य सरकारी सेवाओं में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- स्कूल में जूनियर डिवीजन ने...