बरेली, सितम्बर 18 -- आंवला। नगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने छात्र छात्राओं से कहा कि वह लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढ़ाई कर लक्ष्य हासिल करें। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह डिग्री कॉलेज पहुंचे उन्होंने छात्र-छात्राओं, से युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण तथा विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे, जिनका मंत्री जी ने उत्तर देते हुए उनसे आत्मीय संवाद किया। प्राचार्य प्रो महाराणा प्रताप सिंह ...