आदित्यपुर, मई 24 -- चांडिल। सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में छात्रों को इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। वे शनिवार को रुचाप स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों को सफलता के कई टिप्स दिये। डॉ. मुर्मू ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर छात्र के जीवन का एक लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए मिले संसाधन में ही प्रयत्न करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने सफलता अवश्य मिलेगी। इससे पहले भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह में मैट्रिक परीक्षा के टॉप टेन छात्रों को अतिथियों ने ट्रॉफी, मेडल, नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस...