पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अग्निशिखा युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे 500 से अधिक युवतियों ने प्रतिभाग किया। महिलाएं सम्मानित की गई। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। डॉ. राखी मिश्रा ने अभाविप के इतिहास, विकास एवं राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि अभाविप छात्राओं एवं युवतियों के शैक्षिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास, आत्मरक्षा, खेल, स्वावलंबन, स्वरोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि युवतियों के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व जितना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- युवतियों के लिए आत्मनिर्भरता के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास आवश्यक उतना ही आवश्यक परिवार ए...