सुल्तानपुर, मार्च 29 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित लक्ष्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी विद्यार्थियों को रविवार को रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभभाई इंटर कॉलेज दियरा में सम्मान समारोह में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व बार अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल बच्चों आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यह लक्ष्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष अनमोल अग्रहरि के संयोजन में 22 मार्च को आयोजित की गई थी । जिसमें तहसील क्षेत्र के 16 विद्यालयों के चार सौ बच्चों ने प्रतिभा किया था। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में शामिल 50 विद्यार्थियों को पुरस्कार के लिए चयन किया। रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर प्रज्ञा पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की मेधावी छात्रा प्रियांशी रा...