सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद को लेकर जनपद में दिलचस्प स्थिति देखने को मिल रही है। एक ओर जहां इस बार खरीद का लक्ष्य कम कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर वास्तविक खरीद में तेजी आई है। अब तक जिले में कुल 7678.81 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिले में कुल 77 क्रय केंद्र संचालित हैं, जिनके माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है।

खरीद में असमानता आंकड़ों के अनुसार विभिन्न एजेंसियों के बीच खरीद में काफी असमानता देखने को मिल रही है। मार्केटिंग विभाग ने सबसे अधिक 4175.80 कुंतल गेहूं की खरीद कर अन्य एजेंसियों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं पीसीएफ द्वारा 1494.50 कुंतल, यूपीएसएस द्वारा 165.30 कुंतल व भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा सीमित मात्रा में खरीद की गई है। अन्य...