दरभंगा, अप्रैल 12 -- शैलेन्द्र कुमार दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। धान बेचने के लिए किसान महीनों पैक्स व अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन खरीदारी के अंतिम दिन 31 मार्च तक बहुत कम किसान ही भारी जलालत सहकार धान की बिक्री कर पाए। बाकी किसान धान बेचने के लिए भटकते रहे। जिले में काफी कम संख्या में किसान सरकारी स्तर पर धान बेच सके। सिंहवाड़ा उत्तरी के पूर्व मुखिया प्रभाष झा के नेतृत्व में किसानों ने धान बेचने के लिए बीसीओ, डीसीओ, डीएम, आयुक्त, कृषि मंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री तक गुहार लगाई, लेकिन नाम मात्र की ही सफलता मिल पाई।कई किसान भटकते ही रह गए। प्रभास झा ने बताया कि भारी बारगेनिंग के बाद उनसे जैसे-तैसे कुछ धान की खरीद तो की गई, लेकिन कई किसानों ने कम रेट में बाजार में बिचौलियों के हाथों अपना धान बेच लिया। सिंहवाड़ा के किसान दिलीप ठाकुर, ना...