संभल, मई 21 -- मुरादाबाद रोड स्थित तुर्की कोल्ड स्टोर के सामने गुरुवार को लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। एकेडमी में खिलाड़ियों के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रम सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड प्रचारक रौनक जी, उद्योगपति अर्पित अग्रवाल, प्रदीप वर्मा 'प्रताप', तंजील रिजवी, क्रिकेट कोच रजत तोमर, विकास कुमार वर्मा और गर्वित अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर एकेडमी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी और हकीम रईस एकेडमी के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ने कहा कि स...