गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर धान खरीद अभी जोर नहीं पकड़ पा रहा है। प्रभारियों के व्यवहार से परेशान किसान आढ़तियों या राइसमिलरो को सीधे धान विक्रय कर रहे है। क्रय केंद्रों पर अभी तक केवल लक्ष्य के सापेक्ष 18.16 प्रतिशत की खरीद हुई है। दस क्रय केंद्रों पर धान की बोहनी तक नहीं हुई है। इस बार धान खरीद के लिए कुल 163 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से दस क्रय केंय केंद्रों पर खरीद नहीं शुरू हुई है। जबकि दो लाख 58 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 157 क्रय केंद्रों पर 46842.819 एमटी धान की खरीद हुई है। जिला विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने बताया कि धान के खरीद की रफ्तार बढ़ रही है। अबतक सात हजार 49 किसानों से धान की खरीद हुई है। इसमें पांच हजार आठ 42 किसानों का भुगतान हो चुका है, जबकि 1207 किसानों के खाते में धनराशि नहीं पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.