पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिलेभर से कुल 1787 पात्र परिवारों को आवासीय सुविधा देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें अभी तक सिर्फ 890 लाभार्थियों की सूची मिल सकी है। विधवा, दिव्यांग, प्राकृतिक आपदा, एसटी, बंजारा कुष्ठ रोगी के पात्रों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले को कुल 1787 परिवारों को आवासीय सुविधा से आच्छादित करने का लक्ष्य मिला है। ऐसे परिवार जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में नाम नहीं है, लेकिन वह आवास के पात्र हैं और विधवा, दिव्यांग, प्राकृतिक आपदा, अनुसूचित जनजाति, बंजारा, कुष्ठ रोगी श्रेणी के हैं। उनको मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लाभान्वित किया जा सकता है। वही परिवार आवास का लाभ प्राप्त करने के लिए पा...