लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन से मिलेगी सफलता : एसडीएम
वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज अर्दली बाजार में सोमवार को छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी (राजस्व) डॉ. अंजलि सिंह ने छात्राओं को कॅरियर के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। संवाद के दौरान छात्राओं ने लोक सेवा आयोग की तैयारी, सोशल मीडिया के उपयोग समेत विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। एसडीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरल और प्रेरणादायी ढंग से छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास जरूरी है। श्रेया पटेल, वैष्णवी गुप्ता, मुस्कान सिंह, नंदनी, प्रज्ञा, अंशिका अग्रवाल, कृति यादव, अंजलि यादव और सोनाक्षी यादव ने सवाल पूछे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य पूनम सिंह ने किया। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.