लक्ष्य के दोहरे शतक से भारत की ऐतिहासिक जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी
गोंडा, सितम्बर 29 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के गौरव लक्ष्य रायचंदानी ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इतिहास रच दिया। भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच खेले गए पहले यूथ टेस्ट में लक्ष्य के 240 रन के ऐतिहासिक दोहरे शतक के दम पर भारत ने पारी और 48 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस दोहरे शतक के साथ 17 साल के लक्ष्य ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही यूथ टेस्ट इतिहास में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले उन्होंने जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ 207 रन बनाए थे। जिले के होनहार बल्लेबाज लक्ष्य ने 280 गेंदों पर 24 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.