वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय काशी सांसद रोजगार महाकुंभ का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशासन ने जो लक्ष्य तय किया था उसके आधे युवाओं को भी नौकरी नहीं मिल पाई। इसमें 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य था लेकिन महज 8054 को ही नौकरी मिली। दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ में बुधवार को भी युवाओं की भीड़ जुटी थी। उन्हें अच्छे पैकेज के ऑफर की उम्मीद थी लेकिन कइयों को निराशा मिली। दो दिवसीय आयोजन में 25 हजार 360 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 22 हजार 725 प्रतिभाग किया। जिन 8054 को जॉब ऑफर हुए उनमें 331 महिलाएं और 7723 पुरुष शामिल हैं। रोजगार महाकुंभ के दूसरे दिन का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल और डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने क...