उरई, जुलाई 11 -- उरई। सचिव कृषि, कृषि शिक्षा अनुसंधान एवं जनपद के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एवं एसपी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में पौधारोपण महाअभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागवार निर्धारित लक्ष्य, गड्ढा खोदाई, पौध उठान, रोपण स्थलों की तैयारी, परिवहन, सिंचाई तथा पौधों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ प्रदीप कुमार बताया गया कि जनपद में पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत कुल 98 लाख 12 हजार 400 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- नवीन गल्ला मंडी में डीएम-एसपी ने पौधरोपण की तैयारियों का लिया जायजा इसमें वन विभाग द्वारा 50 लाख 24 हजार पौधे तथा अन...