कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ (संवाददाता)। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रामकृपाल चौधरी ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों के अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन किया और कई कमियों को उजागर करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सीडीओ ने सबसे पहले भ्रमण पंजिका न बनाए जाने पर नाराजगी जताई और बीडीओ दीपांकर आर्य को तत्काल भ्रमण पंजिका तैयार कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कर्मचारियों की सर्विस बुक जीर्ण-शीर्ण हालत में मिली। कई सर्विस बुक में हस्ताक्षर के साथ तारीख तक नहीं भरी गई थी, जिस पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2024-25 का मजदूरों का भुगतान अभी तक लंबित पड़ा मिला। सीडीओ ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सर्वे कराकर शीघ्र रिपोर्ट भेजी जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.