किशनगंज, जनवरी 24 -- किशनगंज। किशनगंज जिले में किसान क्रेडिट कार्ड बनने की स्थिति अन्य जिलों की तुलना में बेहतर है। शुक्रवार को एलडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक 12 हजार 246 किसानों के खाते में केसीसी लोन के तहत 139 करोड़ 67 लाख की राशि भेजी गई है। जो टारगेट के लगभग 50 प्रतिशत है। किसान किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन पाने के कारण किसान काफी परेशान हैं। केसीसी न होने से हम किसान फसल बीमा और ब्याज छूट जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रह जाते हैं। जब बैंक से सस्ता कर्ज नहीं मिलता, तो किसान साहुकार के चक्कर में पड़ते हैं। कुछ किसानों का कहना है कि बैंक कर्मी कागजी कार्रवाई के नाम पर किसानों को दौड़ाते हैं। बैंकों में सीधे काम न होने के कारण किसान दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं। किसान मोहम्मद प्रधान बताते हैं कि समय पर रुपए न...