एटा, दिसम्बर 3 -- विश्व दिव्यांगता दिवस पर जनेश्वर मिश्र सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुए। विधायक सदर एटा विपिन वर्मा 'डेविड', मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया। विधायक सदर विपिन वर्मा 'डेविड' ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि कोई भी दिव्यांगजन संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे। सीडीओ डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र ने कहा कि प्रशासन दिव्यांगजनो के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। एएसडीएम पीयूष रावत ने बताया कि कार्यक्रम में 50 प्रतिशत विभागीय बजट एवं 50 प्रतिशत विधायक निधि से उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में पेंशन योजना, शादी अनुदान, रोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण, शिक्षा सहायता, ट्राईसा...