पटना, मार्च 30 -- बिहार के सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग (एमएसएमई) को आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में बैंकों से 1,24,147.60 करोड़ का लोन मिलेगा। वहीं, कृषि क्षेत्र में राज्य के किसानों को 1,24,558.45 करोड़ रुपये लोन के रूप में मिलेंगे। राज्य में पंजीकृत उद्योगों की संख्या करीब 35 लाख है। इन उद्योगों को औसतन 3,54,705 रुपये की पूंजी बैंकों से उपलब्ध हो सकेगी। कृषि विभाग के अनुसार, राज्य में पंजीकृत किसानों की संख्या 2,15,24,218 है। ऐसे में प्रति किसान औसतन 57,868 रुपये की पूंजी खेती किसानी के लिए बैंकों से मिलेगी। सोमवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने बिहार में प्राथमिकता क्षेत्र के लिए कुल 2,80,393 करोड़ की लोन क्षमता का आकलन पेपर जारी किया। स्थानीय होटल में आयोजित राज्यस्तरीय संगोष्ठी में राज्य फोकस पेपर 2026-27 का व...