कानपुर, जनवरी 21 -- अंडर-16 क्रिकेट चैम्पियनशिप में बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में लक्ष्मी हजारिया और सकर एकादश ने जीत हासिल की। फूलबाग स्थित डीएवी पर खेले गए पहले मैच में दिनेश मिश्रा एकादश की पूरी टीम 19.3 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी लक्ष्मी हजारिया एकादश ने लक्ष्य को 15वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। मैच में तीन विकेट लेने वाले शिवांश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मुकाबले में रामा मिश्रा एकादश ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 92 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सकर एकादश ने अंतिम ओवर में चार विकेट खोकर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...