सहरसा, अप्रैल 1 -- सलखुआ। प्रखंड के मोबारकपुर गांव वार्ड 10 की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, शिक्षक चंदन कुमार के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। उसके पिता अर्जुन चौधरी व माता पिंकी देवी ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी और लगनशील रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...